रनवे कल्चर फैशन वीक 2026 में कृतिका शर्मा बनीं विजेता
रनवे कल्चर फैशन वीक 2026 में कृतिका शर्मा बनीं Mrs. Delhi Diva 2026
मुरादाबाद। 30 मई 2026 को मुरादाबाद के पकवारा स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित “रनवे कल्चर फैशन वीक 2026” फैशन, ग्लैमर और प्रतिभा का एक शानदार संगम साबित हुआ। इस भव्य आयोजन में देशभर से आए मॉडल्स, फैशन डिज़ाइनर्स और प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
दिल्ली के शाहदरा निवासी कृतिका शर्मा ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर प्रतिष्ठित Mrs. Delhi Diva 2026 का खिताब अपने नाम किया। इस आयोजन का सबसे विशेष आकर्षण बॉलीवुड अभिनेत्री एवं मॉडल अर्शी खान रहीं, जिन्होंने कृतिका शर्मा को विजेता का ताज पहनाकर सम्मानित किया। यह गौरवपूर्ण क्षण पूरे कार्यक्रम का यादगार आकर्षण बन गया।
इस प्रतिष्ठित आयोजन का नेतृत्व चौधरी अमन मलिक, संस्थापक आगाज़ इवेंट्स एंड डेविल एंटरटेनमेंट, द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि रनवे कल्चर फैशन वीक का मुख्य उद्देश्य देशभर के उभरते हुए प्रतिभाशाली युवाओं को ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां से वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकें।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं संपूर्ण प्रबंधन में ऋतिक शर्मा और मनीष लोहिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कुशल योजना और व्यवस्थापन के कारण आयोजन बेहद सफल और सुव्यवस्थित रहा। वहीं मशूद इस कार्यक्रम में केवल इवेंट पार्टनर के रूप में जुड़े रहे।
आयोजन का संपूर्ण तकनीकी सेटअप, साउंड, लाइटिंग और प्रोडक्शन मुरादाबाद के पंकज एवं उनकी कंपनी DJ Aids & Event Engineer द्वारा संभाला गया। उनकी पेशेवर प्रस्तुति और आधुनिक तकनीकी व्यवस्था ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया तथा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
शो के क्लोदिंग पार्टनर प्रशांत रस्तोगी रहे, जो हैशटैग और नवाब साहब ब्रांड के मालिक हैं। उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए आकर्षक एवं स्टाइलिश परिधानों ने रैंप शो की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। वहीं शुभी अग्रवाल ने बैकस्टेज मैनेजर के रूप में पूरे आयोजन का सफलतापूर्वक संचालन किया और सभी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स का भी विशेष सहयोग रहा, जिनमें Bad Monkey, Paper Boat, 360° Advertising और SDM Production प्रमुख रूप से शामिल रहे। इन सभी सहयोगियों के योगदान ने आयोजन को और अधिक भव्य एवं यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रनवे कल्चर फैशन वीक 2026 केवल फैशन और ग्लैमर का मंच नहीं था, बल्कि यह नई प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने वाला एक सशक्त माध्यम भी साबित हुआ। इस आयोजन ने फैशन जगत में उभरती प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने और आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान किया।
कृतिका शर्मा की इस उपलब्धि ने न केवल दिल्ली बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया और आयोजन की सफलता में एक नया अध्याय जोड़ दिया।
